दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर, बैसाखी और कान की मशीन उपलब्ध करवाई

भिलाई|अल-मदद फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज से आए विशेषज्ञों ने ब्लड टेस्ट, एचबी टेस्ट और रूटीन चेकअप किया। शिविर में समाज कल्याण विभाग दुर्ग की ओर से बच्चों को व्हील चेयर, बैसाखी और कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। सोसायटी की अध्यक्ष अंजुम अली ने कहा कि इन विशेष बच्चों के लिए हम जितना भी करें वह कम है। इसलिए समाज के सभी वर्ग को इन बच्चों के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में पैथोलॉजिस्ट कौसर खान, डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. अमरीन कुरैशी ने विशेष योगदान दिया। संस्था के शीरीन कुरैशी, शाहीन खान, नीलोफर, फरीदा अली, रानी, जुल्फी, आयशा आलम, एसएन शेख़, फरहीन नाज, मिस्बाह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *