छठा अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट-24 : रांची क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन

रांची | संत जेवियर्स स्कूल द्वारा आयोजित छठे अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें जैप-सीए को 13 रनों से पराजित कर रांची क्रिकेट अकादमी चैंपियन बना। इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय व संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर फलदेव सोरेन, डॉ. शेखर चौधरी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। रांची क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य साहू ने 22, आयुष ने 28, रवि ने 19, तेजस ने 11, प्रणव ने 12, यश ने 19 और हरीश ने 21 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी जैप-सीए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *