छतरपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने शिव प्रताप सिंह चौहान:101 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, अनिल द्विवेदी सचिव निर्वाचित

छतरपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सिंह चौहान ‘रिशु’ और सचिव पद पर अनिल कुमार द्विवेदी विजयी रहे। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सिंह चौहान ने कुल 323 मत प्राप्त कर 101 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सचिव पद के लिए अनिल कुमार द्विवेदी ने 285 मत हासिल किए और 8 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। जीत के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। परिणामों की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *