छतरपुर | समाजसेवी मोहन कुमार ने एसडीओ, बीडीओ व सीओ से कड़ाके की ठंड के मद्देनजर अविलंब सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाने और असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह से पड़ रहे कुहासा व शीतलहर से ठंड बढ़ गई है। तापमान में आई गिरावट से आम जनजीवन व पशु धन प्रभावित हो गया है। असहाय और गरीब तबके के लोग अबतक कंबल की बाट जोह रहे हैं। उन्हें ठंड से बचने के लिए अलाव की जरूरत भी महसूस हो रही है। लेकिन प्रशासन द्वारा कंबल उपलब्ध कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को सजग होना होगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण होना चाहिए।


