भास्कर न्यूज | बारियातू रांची में 6 जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय सभागार परिसर में बीडीओ अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में बीडीओ ने उपस्थित पंचायत कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका व जेएसएलपीएस की कर्मियों से कहा कि रांची में 6 जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बारियातू प्रखंड से 7 सौ महिला लाभुकों को भाग लेना सुनिश्चित कराने का लक्ष्य रखा गया है। आप सभी उक्त कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करते हुए महिला लाभुकों को कार्यक्रम में सम्मिलित कराना है। सीओ नंद ने कहा कि महिला लाभुकों को कार्यक्रम तक आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था निःशुल्क कराई गई है। बैठक में सभी पंचायत सचिव, जनसेवक, आंगनबाड़ी सेविका, जेएसएलपीएस कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।


