छतरपुर की क्रांति गौंड WPL में मचाएंगी धूम:घुवारा कन्या स्कूल की पूर्व छात्रा को यूपी वॉरियर्स ने दस लाख रुपए में खरीदा

छतरपुर जिले के शासकीय कन्या स्कूल घुवारा की पूर्व छात्रा क्रांति गौंड को यूपी वॉरियर्स ने दस लाख रुपए में खरीदा। विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए मिनी ऑक्शन बेंगलूर में रविवार को करीब ढाई घंटे चला। इसमें 5 टीमों ( गुजरात जायंट्स, चुम्बन इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स) ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर प्लेयर्स खरीदे। इसमें घुवारा नगर की क्रांति गौंड को यूपी वॉरियर्स ने दस लाख रुपए में खरीदा। अब क्रांति गौंड क्रिकेट के क्षेत्र में यूपी वॉरियर्स की ओर से एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाकर अपनी टीम के लिए विशेष योगदान देंगी। शिक्षकों ने किया क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित कन्या स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार सेन ने बताया कि जब क्रांति गौंड कक्षा 9वीं में पढ़ती थी और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। तब उन्होंने क्रांति को उसकी इच्छा अनुसार क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। इसमें प्राचार्य बीएल प्रजापति और व्हीके जैन सहित सभी शिक्षकों ने उनका सहयोग किया। घुवारा में आयोजित क्षेत्रीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में क्रांति को खेलने का मौका दिया गया, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर घुवारा का नाम रोशन किया और उसी मैच से क्रांति का मनोबल बढ़ता गया और वे क्रिकेट जगत में अपना पैर जमाती गईं। संस्था प्राचार्य बीएल प्रजापति ने सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि जिस क्षेत्र में विशेष रुचि हो और करियर की संभावना लगे, उसी क्षेत्र को चुन कर क्रांति गौंड की तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *