स्थायी वारंटियों की धरपकड़ का अभियान:रतलाम पुलिस ने 15 दिन में 42 स्थायी और 744 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील

रतलाम पुलिस फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया रही है। पिछले 15 दिन में पुलिस ने 42 स्थायी और 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया रतलाम पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी की धरपकड़ का अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया था। लगातार कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 271 स्थायी वारंट और 3331 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 42 स्थायी वारंट और 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए है। न्यायालय में पेश किया अभियान के अंतर्गत 1 दिसंबर तक पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 229 स्थायी वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही 2587 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। एएसपी के अनुसार रतलाम पुलिस का यह धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *