छतरपुर जिला जेल में गुरुवार को एक कैदी ने छत से छलांग लगा दी। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। कोर्ट ने उसे एक दिन पहले (बुधवार) ही पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कैदी की पहचान 22 वर्षीय शंकर पिता शंकर प्रजापति के रूप में हुई। वह गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दमऊ का रहने वाला था। सजा सुनाए जाने से पहले वह तीन साल से विचाराधीन कैदी था।


