छतरपुर में आसमान साफ, ठंड से थोड़ी राहत:पारा 3 डिग्री चढ़कर 6.4 पर पहुंचा; कोहरा छंटा, सुबह से खिली धूप

छतरपुर में कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को रविवार को थोड़ी राहत मिली है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले करीब 3 डिग्री ज्यादा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा और बादल छंटने की वजह से रात के तापमान में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से खिली धूप, 25 डिग्री तक जाएगा पारा रविवार सुबह से ही जिले में मौसम साफ है। सुबह 6:55 बजे सूर्योदय के साथ ही धूप खिल गई, जिससे दिन की शुरुआत राहत भरी रही। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। विजिबिलिटी (दृश्यता) भी बेहतर होकर 1000 से 1200 मीटर दर्ज की गई है। 15 जनवरी तक बना रहेगा ठंड का असर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सर्दी अभी गई नहीं है। 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा। आज सुबह वातावरण में नमी (आर्द्रता) 90 प्रतिशत रही। देखिए शहर की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *