शाजापुर में तेज रफ्तार बाइक सांड से टकराई:तीन युवक घायल, एक गंभीर; जनपद पंचायत कार्यालय के पास हादसा

शाजापुर के जनपद पंचायत कार्यालय के पास शहरी हाईवे पर शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक आवारा सांड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। ऑटो रिक्शा से घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक ऑटो रिक्शा की मदद से तीनों घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल युवकों की पहचान आशीष, सुनील जाटव और राजू जाटव के रूप में हुई है। बाइक आशीष चला रहा था, जिसे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सुनील और राजू को मामूली चोटें लगी हैं। बाइक के सामने सांड के आ जाने से हादसा घायल सुनील ने बताया कि वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड से अपने घर जा रहे थे। जनपद पंचायत के पास सड़क पर अंधेरा था, तभी अचानक एक आवारा सांड सामने आ गया। बाइक उससे टकराकर बेकाबू हो गई और गिर गई। यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिका की ओर से आवारा सांड और मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन कुछ दिनों के अभियान के बाद यह बंद कर दिया जाता है। इसी कारण शहर में जगह-जगह आवारा मवेशी दिखाई देते हैं, जो आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *