छतरपुर में उधारी मांगने गए युवक पर हमला:रॉड से सिर पर वार, चेन व 40 हजार लूटे; पुलिस पर लापरवाही के आरोप

छतरपुर जिले के लवकुशनगर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उधारी के पैसे मांगने गए एक युवक पर घर में बंधक बनाकर हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी अभी भी फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जबकि पुलिस ने रात में कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3, चंदला मार्ग, लवकुशनगर निवासी 22 वर्षीय सोने-चांदी के व्यापारी रिषभ कुमार सोनी, रोहित सिंह से अपने 8 हजार रुपए की उधारी लेने उसके घर गए थे। उस समय रोहित सिंह छत पर मौजूद था। रिषभ के बुलाने पर रोहित के परिजन अंकुश सिंह, उनके पिता विनोद सिंह, मां मीरा सिंह और बड़े भाई अरविंद सिंह ने रिषभ को घर के अंदर बंद कर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने रिषभ पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लोहे की रॉड रिषभ के सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन और जेब से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। बेहोशी की हालत में रिषभ को घर के बाहर जमीन पर फेंक दिया गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी रिषभ के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रिषभ को लवकुशनगर थाने ले गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मनमर्जी से मामला दर्ज किया और रात में कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन रिषभ को नगर के अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल कर धमकी दे रहे हैं कि यदि पुलिस से शिकायत की गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *