छतरपुर में एम्बुलेंस ने मासूम को कुचला, मौत:घर के सामने खेलते वक्त हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव में बुधवार सुबह 108 एम्बुलेंस ने 3 साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान निशांत कुशवाहा के रूप में हुई है। निशांत अपनी मां के साथ कुसमा गांव अपनी नानी के घर आया हुआ था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह नानी के घर के सामने खेल रहा था, तभी महाराजपुर डुमरा तिगैला की ओर से आ रही तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने उसे कुचल दिया। निशांत के मामा राजेश कुशवाहा ने बताया कि एम्बुलेंस ने बस को बचाते समय गलत साइड से क्रॉसिंग की और उनके भांजे को टक्कर मारी, जिससे दोनों पहिए उसके ऊपर से निकल गए। ग्रामीणों ने चालक का पीछा किया और घटना का वीडियो बनाया। राजेश के अनुसार, एम्बुलेंस ने डुमरा तिगैला पर एक समोसे की दुकान और बाइक सवार को भी टक्कर मारी और फिर राजनगर की ओर भाग गया। फरार एम्बुलेंस ड्राइवर की तालाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार एम्बुलेंस चालक की खोज शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *