छतरपुर में पटवारी की कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से पीटा:निरीक्षण के दौरान मारपीट, भाजपा मंडल अध्यक्ष और उनके 8 साथियों पर आरोप

छतरपुर में ओरछा रोड थाना क्षेत्र की महेवा ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम के निर्देश पर स्थगन आदेश का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व अमले के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश घोष और उनके आठ साथियों ने अभद्रता करते हुए पटवारी को पीटा। पटवारी अंकित तिवारी ने बताया कि वे एसडीएम के स्थगन आदेश के बाद आरआई शैलेंद्र सिंह और मलपुरा पटवारी गोविंद राम चौरसिया के साथ मौके पर पहुंचे थे। आवेदक संतोष पटेरिया और उनका परिवार भी स्थल पर मौजूद था, और निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही थी। पटवारी को ट्रांसफर कराने की दी धमकी इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश घोष अपने साथियों रानू राजा और संजू के साथ मौके पर आ गए। रानू घोष ने पटवारी को धमकाते हुए कहा कि दो-चार दिन में उनका ट्रांसफर करवा दिया जाएगा और उनकी मर्जी के बिना कोई काम नहीं होगा। उन्होंने झाबुआ में ट्रांसफर करवाने की धमकी भी दी। पटवारी के अनुसार, जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तो रानू और संजू ने उनका कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ 7-8 अन्य लोग भी मौजूद थे। मुकेश घोष ने भी कहा कि उनके पूछे बिना हल्के में कोई काम नहीं किया जाएगा। पटवारी ने शिकायत दर्ज कराई देर शाम पटवारी संघ के सदस्य पटवारी के साथ ओरछा रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुकेश घोष वर्तमान में महेवा के भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। पूर्व में भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ताश खेलते हुए दिखाई दिए थे। इन दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि पटवारी की शिकायत पर शासकीय कार्य मे बाधा, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, राजू और मंगल सिंह घोष पर केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *