छतरपुर में बारिश-आंधी से फसलें बर्बाद:19 बीघा में बिछ गया गेहूं; किसान का दर्द- कर्ज कैसे चुकाऊंगा, बेटी की शादी भी करनी है

छतरपुर जिले में देर रात हुई तेज बारिश और आंधी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हवा और पानी के तेज झोंकों के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिर गई हैं। सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। प्रभावित किसान दयाराम यादव की 19 बीघा फसल खराब हो गई है। किसान पर पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का कर्ज बकाया है और इस बार खेती के लिए उन्होंने 2 से 2.5 लाख रुपये का अतिरिक्त कर्ज लिया था। अब उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान दयाराम यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग 19 बीघा जमीन में चना, गेहूं, धनिया और मटर की खेती की थी। बारिश के कारण उनकी गेहूं की फसल जगह-जगह गिर गई है, जिससे पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुई हैं।
बेटी की शादी के लिए चाहिए थे 8-10 लाख दयाराम यादव के मुताबिक, उनकी बेटी की पढ़ाई पर सालाना 50 से 60 हजार रुपये खर्च होते हैं। उन्होंने इस बार फसल बेचकर कर्ज चुकाने और बेटी की शादी करने की योजना बनाई थी। वे अपनी पढ़ी-लिखी बेटी की शादी एक अच्छे और शिक्षित परिवार में करना चाहते हैं, जिसके लिए 8 से 10 लाख रुपये तक का खर्च आता है। बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और अब यह राशि जुटाना असंभव लग रहा है। बेटा करता है मजदूरी दयाराम यादव के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका बेटा मजदूरी करके घर का खर्च चलाने में मदद करता है। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ रही है और उसकी शादी अभी होनी है। सर्वे और मुआवजे की मांग किसान दयाराम यादव ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि बारिश से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि इससे उन्हें कर्ज चुकाने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। देखिए बाकी तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *