छतरपुर में महोबा-हमीरपुर के दो तस्कर पकड़ाए:कार में 64 किलो से अधिक गांजा मिला, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

छतरपुर पुलिस ने गुरुवार रात पेट्रोलिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक सफेद अर्टिगा कार में 62 पैकेट में भरा 64 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त किया गया है। गाड़ी और जब्त गांजे की कीमत 24 लाख बताई गई है। पुलिस को झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने धामची ब्रिज के पास घेराबंदी की और कार को सर्विस लेन में रोक लिया। एक आरोपी महोबा, दूसरा हमीरपुर का रहने वाला तस्करों की पहचान शीतल प्रजापति (पिता मूलचंद प्रजापति, निवासी ग्राम खरेला, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश) और राकेश प्रजापति (पिता रामकिशन प्रजापति, निवासी ग्राम लोदीपुर, थाना बिंवार, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। ओरछा रोड थाने में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है। दो सप्ताह में 88 किलो से अधिक गांजा बरामद छतरपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दो सप्ताह में सटई, कोतवाली और ओरछा रोड थानों ने कुल 88 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बीते महीनों में छतरपुर पुलिस ने एनडीपीएस के 92 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इसके अतिरिक्त, 2200 से अधिक आबकारी प्रकरण, 52 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किलो से अधिक गांजा, स्मैक, नशीली सिरप, टैबलेट, इंजेक्शन और 20,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *