छतरपुर में युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला:आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित, पुराने विवाद को लेकर मारपीट

छतरपुर के पठापुर रोड पर शुक्रवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक पर दर्जनभर लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पठापुर रोड गली नंबर 2 निवासी राज पाठक देर रात अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में घूम रहा था। साहू की चक्की के पास मनीष कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, पुलाव दादा, चंदू कुशवाहा और चतुर कुशवाहा सहित कई अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और कट्टे की बट से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। पुराने विवाद को लेकर मारपीट परिजनों ने बताया कि हमलावरों से राज का पुराना विवाद था। शुक्रवार रात जब राज बाइक से जा रहा था, तभी एक आरोपी ने चलती बाइक पर डंडा फेंका, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। घायल युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दो लोग हिरासत में, बाकी की तलाश जारी पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल राज की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *