छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा सुप्रतिष्ठित फिल्म विश्लेषक श्रीराम ताम्रकर और सुनील मिश्र के योगदान को याद करते हुए दो दिवसीय ‘स्मृति प्रसंग समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज (13 दिसंबर) और कल (14 दिसंबर) शासकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, खजरी रोड पर होगा। जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में फिल्म प्रेमियों को क्लासिक सिनेमा, संगीत और नाटकों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आज का कार्यक्रम (13 दिसंबर): ‘कारवां’ और ‘गजमोक्ष’ नाटक कल का कार्यक्रम (14 दिसंबर): ‘सत्यकाम’ और धर्मेंद्र का सफर


