छतरपुर में सरिया से लदा ट्रैक्टर तालाब में पलटा:चालक की मौत, बच्ची घायल, मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हादसा

छतरपुर जिले के लवकुशनगर मार्ग पर मुड़ेरी गांव के मंगलवार को पास सरिया से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया।इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चला रहे चालक की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर लवकुशनगर से चंदला की ओर जा रहा था और उसमें गिट्टी तथा सरिया लदा हुआ था। बताया गया कि मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। सरिया का वजन एक तरफ अधिक होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरा। ट्रैक्टर के तालाब में पलटते ही जोरदार आवाज सुनकर आसपास के खेतों और गांव से लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। छोटी बच्ची सरिया के पास फंसी हुई थी। भारी सरिया को हटाकर बच्ची निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर पर गिट्टी और सरिया लदा हुआ था। ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है और बच्ची गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *