छतरपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालक को पीटा:पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली; विरोध करने पर लात-घूंसे और डंडों से मारा

छतरपुर रेलवे स्टेशन परिसर की पार्किंग में शनिवार को एक बैटरी ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पार्किंग ठेकेदारों के साथ बैठने वाले कुछ लोगों ने शराब के नशे में चालक राशिद खान से दोबारा पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसे और डंडों से पीटा। घायल चालक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राशिद खान के मुताबिक, उसने सुबह ही नियमानुसार पार्किंग शुल्क की रसीद कटवा ली थी। इसके बावजूद पार्किंग में मौजूद नशे में धुत लोगों ने उससे दोबारा पैसे मांगे। जब राशिद ने इसका विरोध किया और कारण पूछा, तो आरोपियों ने खुद को “पार्किंग का बाप” बताते हुए दबंगई दिखाई। उन्होंने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की। शराब पीकर करते हैं वसूली पीड़ित का आरोप है कि ये लोग रोजाना पार्किंग में बैठकर शराब पीते हैं और टैक्सी, ऑटो तथा अन्य वाहन चालकों से जबरन अवैध वसूली करते हैं। रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक और महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डायल-112 ने नहीं की मदद राशिद खान ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त पुलिस की डायल 112 गाड़ी मौके पर मौजूद थी। जब उसने उसमें बैठे पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, तो उन्होंने सहायता करने के बजाय उसे थाने जाने को कह दिया। इस घटना के बाद डायल 112 की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *