जांजगीर| रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ा दी है। 18237/ 18238 कोरबा- अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का नागपुर मंडल के काटोल स्टेशन पर और 11040/ 11039 गोंदिया- श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस का पुणे मंडल के पुणतांबा स्टेशन पर ठहराव अब अगले आदेश तक जारी रहेगा। इन दोनों ट्रेनों को 11 अक्टूबर 2024 से छह माह के लिए प्रायोगिक रूप से इन स्टेशनों पर रोका गया था। यात्रियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।


