राजनांदगांव| शासकीय पदुमलाल पन्नालाल बख्शी उच्चतर माध्यमिक शाला में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह हुआ। व्याख्याता आरके भुवार्य और शिक्षिका उषा यादव को शाला परिवार ने विदाई दी। दोनों को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, प्राचार्य सुनीता खरे, समिति सदस्य राजेश यादव, चेतन यादव, धरम उइके सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। सभी ने अपने अनुभव साझा किए। दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


