छत्तीसगढ़ का प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में रहा शानदार प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | कोंडागांव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में सेवा, अनुशासन और कर्त्तव्य की भावना को साकार करने वाला ऐतिहासिक प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन 9 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली, जिला बालोद में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत खालसा, राज्य सचिव जितेन्द्र साहू, राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख, राज्य संगठन आयुक्त अमित छत्री, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ पूनम साहू एवं राज्य मुख्यालय और राष्ट्रीय मुख्यालय के कर्मठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश में सम्पन्न किया गया। इस ऐतिहासिक जम्बूरी के विभिन्न प्रतियोगिता जैसे कैंप क्राप्ट, पॉयनिरिंग, स्टेट गेट, कैंप फायर, बैक वुडकुकिंग, प्रदर्शनी, एथनिक फैशन शो, मार्चपाट, फोक डांस, कलर पार्टी, ट्राइबल फूड कार्निवल, बेंड डिसप्ले, यूथ पार्लियामेंट में छत्तीसगढ़ राज्य के रोवर रेंजर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 नेशनल सर्टिफिकेट व फ्लैग प्राप्त करते हुए अपने छत्तीसगढ़ राज्य की श्रेष्ठता राष्ट्रीय स्तर पर साबित किये। जिसमें कोंडागांव जिले के रोवर रेंजर ने विशेष भूमिका निभाते हुए शानदार प्रस्तुति दी। इस ऐतिहासिक रोवर रेंजर जम्बूरी में जिला कोंडागांव जिला की ओर से रोवर रेंजर ने प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से सहभागिता की। प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में कोंडागांव जिले के कलेक्टर एवं संरक्षक नूपुर राशि पन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (गाइड) भारती प्रधान के दिशानिर्देश में तथा जिले के 16 प्रभारी के मार्गदर्शन में जिला सचिव चमन लाल सोरी, जिला प्रभारी स्काउट श्यामलाल कोर्राम, गाइड नीलम श्रीवास्तव के नेतृ्त्व में जिले के स्काउटर गाइडर खोगेंद्र प्रकाश नाग, जितेंद्र कुमार झा, पुरुषोत्तम निषाद, प्रकाश देवांगन, भरत सिद्धार, खिलेश्वर पैकरा, संगीता सोरी, शशि कला ठाकुर, कुमकुम सोरी आदि के नेतृत्व में शाउमावि मालगांव, सेजेस दहीकोंगा चिपावंड, अरण्डी, सेजेस लंजोड़ा , सेजेस बहिगांव से 52 रोवर एवं 42 रेंजर शामिल हुए। जिसमें कोंडागांव जिले की ओर से 94 रोवर रेंजर ने राष्ट्रीय जंबूरी 2026 का प्रतिनिधित्व किया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिले के भीषभदेव साहू, ऋषि देव सिंह का विशेष मार्गदर्शन रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *