छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेसियों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन:संसद घेराव में शामिल हुए 1000 कार्यकर्ता, जंतर-मंतर में की केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देशभर में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने 25 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर संसद घेराव आंदोलन किया। इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में 1000 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने “रोजगार दो, जंजीर नहीं” और “रोजगार दो या कुर्सी छोड़ो” जैसे नारों के साथ जंतर मंतर में नारेबाजी की। छत्तीसगढ़ से आए युवाओं ने राज्य में बेरोजगारी की बढ़ती दर को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला और रोजगार के अधिकार की मांग की। देशभर से हजारों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा,आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु जी के नेतृत्व में पूरे देश में बेरोजगारी के खिलाफ यह आंदोलन किया गया। छत्तीसगढ़ से हजारों युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और अपराध की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें जेल में डालने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा,यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा। हम छत्तीसगढ़ लौटकर बीजेपी की राज्य सरकार के खिलाफ भी उग्र प्रदर्शन करेंगे और उन्हें नींद से जगाने का प्रयास करेंगे।” प्रदर्शन में क्या रही मुख्य मांगें? प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार ने बेरोजगारी के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया तो आगे और भी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से आए हजारों युवा इस आंदोलन में पूरी ताकत से शामिल हुए और यह संकेत दिया कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *