बिलासपुर में खुला तीसरा श्रम अन्न केंद्र:5 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन, विधायक-मेयर ने मजदूरों के साथ खाया खाना, 700 मजदूर होंगे लाभान्वित

बिलासपुर के शनिचरी चांटीडीह स्थित पुराने मंडी परिसर में मंगलवार से शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र की शुरुआत हो गई है। विधायक सुशांत शुक्ला और मेयर पूजा विधानी ने मंगलवार को मजदूरों के साथ भोजन कर केंद्र का उद्घाटन किया। यह शहर का तीसरा श्रम अन्न केंद्र है। पहले से बृहस्पति बाजार और तिफरा में दो केंद्र चल रहे हैं। तीनों केंद्रों से करीब 1800 श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मिल रहा है। तीन महीने पहले भोजन केंद्र की मांग की थी विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि, चांटीडीह के मजदूरों ने तीन महीने पहले भोजन केंद्र की मांग की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर यह केंद्र जल्द शुरू हो पाया। उन्होंने कहा कि वे आकस्मिक रूप से केंद्र का निरीक्षण करेंगे। ​​​​​​श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा महापौर पूजा विधानी ने कहा कि, श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है। श्रम विभाग की सहायक आयुक्त ज्योति शर्मा ने बताया कि श्रमिक सुबह से ही काम की तलाश में चावड़ी में बैठते हैं। कई बार बिना खाए काम पर जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। मजदूर अब टिफिन में भी भोजन पैक करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मजदूरों की समस्या को समझते हुए यह योजना शुरू की है। कार्यक्रम में सहायक श्रम पदाधिकारी आरके तम्हाने, पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, रानी देवांगन, विजय यादव और पूर्व पार्षद विष्णु यादव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *