छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्री ऑफिसों में सर्वर डाउन:अप्वाइमेंट के बाद भी घंटों इंतजार कर रहे लोग, 4 दिन पहले की भी नहीं हो पा रही रजिस्ट्री

राजधानी रायपुर के पंजीयन कार्यालय समेत प्रदेश बाकी जिलों के रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले कई दिनों से सर्वर डाउन की समस्या के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच रहे है लेकिन घंटों बीतने के बावजूद उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि ये समस्या 10 जुलाई से हो रही है। पिछले 4 से 5 दिनो से रजिस्ट्री ऑफिस आने के बाद भी आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। पंजीयन आफिस के अधिकरियों का कहना है कि सर्वर डाउन के कारण ऐसी समस्या हो रही है। लोगों ने कहा कार्यप्रणाली सही नहीं रजिस्ट्री करवाने पहुंचे बसंत सेठिया ने बताया कि हमें सुबह 10 बजे बुलाया गया, हमारा नंबर 10.30 बजे का था लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी केवल यही कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि असल समस्या क्या है और कब ठीक होगी राजधानी का यह सबसे बड़ा कार्यालय है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोंग आते है पिछले कुछ दिनों से सभी परेशान हो रहे है।आज मॉडर्न तरीके से काम चल रहा है। ऐसे में इस तरह की कार्यप्रणाली सही नहीं है। रोज ऑफिस छोड़कर नहीं आ सकते अनिता पाल ने बताया कि अधिकारी कह रहे है 4-5 दिन पहले की रजिस्ट्री पेंड़िग है। वह होगी उसके बाद हमारी रजिस्ट्री होगी। पिछले आज सुबह 10.30 बजे का मेरा अप्वाइमेंट था लेकिन अधिकारी कह रहे है पहले पेड़िग वालों का काम होगा उसके बाद हमारी रजिस्ट्री की जाएगी। ऐसी समस्या आ रही है तो अप्वाइमेंट ही नही देना था। रोज रोज हम अपना ऑफिस छोड़कर नहीं आ सकते । प्रशासन को यह समस्या जल्द ठीक करनी चाहिए। 4 दिन से रोज आ रहे लोग, अब तक नहीं हुई रजिस्ट्री रायपुर के रहने वाले नीलमणि ने बताया कि मैं पिछले चार दिनों से लगातार रजिस्ट्री कार्यालय आ रहा हूं। मेरे दोस्त की रजिस्ट्री है और मैं उसमें गवाह हूं, लेकिन अभी तक नंबर तक नहीं आया है। हर दिन यही हाल है। अधिकारी कहते है सर्वर के कारण ऐसी प्राब्लम है। आज से समय में लोगों का आरोप है कि पंजीयन कार्यालय में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही, न ही यह बताया जा रहा कि रजिस्ट्री कब तक होगी। सवाल यह भी उठ रहा है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *