छत्तीसगढ़ के संतोष सिंह को नेशनल-वॉलीबाल में मिली बड़ी जिम्मेदारी:72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल में बने रेफरी, 4 जनवरी से बनारस में होगी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ और राष्ट्रीय वॉलीबाल रेफरी संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें 72वीं सीनियर नेशनल महिला और पुरुष वॉलीबाल चैम्पियनशिप में रेफरी के रूप में चुना गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता 4 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित की जा रही है। इस चैम्पियनशिप में देशभर की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। संतोष सिंह के चयन पर छत्तीसगढ़ वॉलीबाल एसोसिएशन ने दी बधाई संतोष सिंह के चयन पर छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, उपाध्यक्ष मो. अकरम खान, सचिव हेमप्रकाश नायक सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद नायर और एफआईवीबी लेवल-2 कोच नितिन पाण्डेय और डी.सी.एच. सूरी बाबू ने भी उनके चयन को प्रदेश के लिए गर्व बताया है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के वॉलीबाल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और प्रदेश के खिलाड़ियों व अधिकारियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *