भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा 9से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजरजंबूरी बालोद छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सहभागिता कर 51 सदस्य दल का आगमन पर मण्डल मुख्यालय पर सम्मान किया गया। इस अवसरपर जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण, राजेंद्रजोशी, ऋषिराज थानवी, तरुण कुमार गौड़, घनश्याम स्वामी, भुवनेश्वर साध, अभय सिंह राजपुरोहित, मुकेशकुमार पांडे, विजय कुमार मंटोरिया, पंकज भटनागरआदि ने सभी संभागी छात्रों का मालार्पण कर स्वागतकिया। दल लीडर रामजस लिखाला ने बताया कि इसराष्ट्रीय जंबूरी में 15000 रोवर रेंजर में राजस्थान के 985सदस्यों ने सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठप्रदर्शन के आधार पर राजस्थान को चीफ नेशनलकमिश्नर शील्ड प्रदान की गई। के रोवर रेंजर नेप्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में स्टेट गेट प्रतियोगिता स्काउटविभाग के अन्तर्गत राज्य द्वार बनाया जिसने राष्ट्रीय स्तरपर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी नेबताया कि रोवर रेंजर ने पार्लियामेंट, मार्चपास्ट,सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैकवर्ड्स मेन कुकिंग, ग्लोबलडेवलपमेंट विलेज गतिविधि, साहसिक खेल, रात्रिहाइक, आदि प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुगनाराम चौधरी, माधोराम नैन,राजश्री मांकड़ शोभा कुमारी, रविप्रकाश चाहर, जयवीरसिंह के नेतृत्व में रोवर रेंजर ने शानदार प्रदर्शन किया।


