बीकानेर| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आकडियावाला में शुक्रवार को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। मकर संक्रांति पर भामाशाह ने विद्यार्थियों के लिए डिजिटल स्लेट भेंट की। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसर के प्राचार्य सत्यपाल गोदारा तथा सरपंच प्रतिनिधि शफी मोहम्मद ने विद्यार्थियों को डिजिटल स्लेट वितरित की। शाला की शिक्षिका डॉ. संतोष आचार्य ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।


