छत्तीसगढ़ में पहली बार बूढ़ा-तालाब में पैराकैनो वर्कशॉप:अर्जुन अवॉर्डी प्राची ने 20 खिलाड़ियों को दी ट्रेनिंग, सलेक्टेड प्लेयर्स अब भोपाल में एडवांस ट्रेनिंग लेंगे

भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग संघ और छत्तीसगढ़ कयाकिंग-कैनोइंग संघ की ओर से प्रदेश में पहली बार पैराकैनो वर्कशॉप हुआ। इसमें प्रदेश के 20 पैराकैनो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए विशेषतौर पर भारतीय संघ की अर्जुन अवॉर्डी प्राची यादव, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मनीष कौरव और पैराकैनो प्रशिक्षक विपिन कुर्मी को बुलाया गया। दो दिन चले इस वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स ने खेल की बारीकियों को गहराई से बताया। साथ ही इस खेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी। प्राची यादव और पैरा खिलाड़ी मनीष कौरव ने खिलाड़ियों को बोट्स में बैठाकर खिलाड़ियों को एलिजिबिलिटी टेस्ट लिया। चयनित खिलाड़ियों को अब भोपाल स्थित पैरा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी कोच उन्हें गाइड करेंगे। बुढ़ा तालाब में दी गई ट्रेनिंग, खेल मंत्री भी पहुंचे पैराकैनो ट्रेनिंग बूढ़ापारा तालाब में हुई। इस मौके पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी पहुंचे। वर्मा ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया यहां एसोसिएशन की ओर से पैराकैनो के लिए खरीदी गई दो नई बोट्स का ट्रायल भी कराया गया। एक्सपर्ट्स ने की तारीफ एक्सपर्ट्स ने प्रदेश के खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को देखकर कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने की क्षमता है। खिलाड़ियों ने पहले दिन में ही बोट्स को बैलेंस कर लिया। जो आसान नहीं होता। बैलेंसिंग करने में ही खिलाड़ियों की काफी समय लगता है। प्रशिक्षण के बाद डॉ. प्रशांत ने खिलाड़ियों को चोट से बचने के टिप्स भी दिए। इसके लिए अलग से वर्कशाप का आयोजन हुआ। राज्यपाल से विशेषज्ञ का किया सम्मानित राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पैराकैनो एथलीट्स प्राची यादव ने मुलाकात की और उनका पौधा देकर सम्मान किया। इस अवसर पर खिलाड़ी मनीष कोरव, को विपिन कुर्मी भी उपस्थित रहे। पूरे वर्कशॉप के दौरान छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया, प्रदेश पैरा केनाइंग संघ के चेयरमैन प्रशांत सिंह रघुवंशी, मुरली शर्मा, मो. अकरम ख़ान और डॉ. नवीन बाफना भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *