देसी शराब में पानी मिलाने का VIDEO:मनेंद्रगढ़ में मैनेजर समेत 5 कर्मचारी बर्खास्त, 6 महीने पुराने मामले में कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से शराब की बोतलों में पानी मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मचारी और गार्ड मिलावट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो 6 महीना पुराना बताया जा रहा है। इस मामले में मैनेजर सहित 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह पूरा मामला नगर पंचायत झगराखांड के शासकीय कंपोजिट शराब दुकान का है। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक भुनेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि वीडियो सामने के आने के बाद शराब दुकान की जांच की गई। इस दौरान मौके से किसी प्रकार की मिलावटी सामग्री नहीं मिली। कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि यह जनवरी 2025 का वीडियो है। 6 महीना पुराना है वीडियो वहीं, वीडियो में दिख रहे सभी कर्मचारी गर्म कपड़े पहने हुए हैं। साथ ही एक कर्मचारी के पैर में पट्टी लगी है। बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में उस कर्मचारी की सड़क हादसे में चोट लगी थी। ऐसे में यह साबित होता है कि यह वीडियो 6 महीना पुराना है। इन्हें किया बर्खास्त इसके बावजूद आबकारी विभाग ने मैनेजर अमित पाठक, सेल्समेन अभिषेक राय, मल्टी वर्कर अरुण कुमार, गार्ड मुन्ना लाल और मनोज दुबे को बर्खास्त कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *