छत्तीसगढ़ में राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता:कोंडागांव में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे तीरंदाजी, फुटबॉल और मलखंभ में जौहर

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 28 से 31 अगस्त 2025 तक 25वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच जोन से कुल 700 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें खिलाड़ी, कोच, दल प्रबंधक और मैच प्रभारी शामिल हैं। बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा जोन से 114-114 प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीनों खेलों का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर होगा। तीरंदाजी का आयोजन बालक छात्रावास मैदान में होगा। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के 14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाएं लेंगे भाग मलखंभ प्रतियोगिता शासकीय कन्या हाई स्कूल परिसर में होगी। इसमें भी 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। फुटबॉल का आयोजन विकास नगर स्टेडियम में होगा। यह केवल 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए है। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी और खेल अधिकारी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। करीब 150 अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न समितियों में जिम्मेदारियां दी गई हैं। रोज शाम 7 बजे जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी ईमेल बघेल और सहायक क्रीड़ा अधिकारी सुधराम मरकाम तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। खिलाड़ियों के स्वागत, स्वास्थ्य, भोजन, यातायात, आवास, प्रकाश, जल आपूर्ति और सुरक्षा के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *