बलौदाबाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सोमवार को पहुंचीं। उन्होंने विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत अमेरा और सोनारदेवरी का दौरा किया। सीईओ ने हितग्राहियों को निर्देश दिए कि प्रथम किश्त प्राप्त करने वाले शीघ्र निर्माण शुरू करें। साथ ही द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने को कहा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए प्रेरित किया उन्होंने हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए प्रेरित किया। मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की भी सलाह दी। स्व सहायता समूह के सदस्यों को सेंट्रिंग प्लेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिव को आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी का दीवार लेखन अनिवार्य रूप से कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ पन्ना लाल धुर्वे, जिला समन्वयक शैलेन्द्र भार्गव, कार्यक्रम अधिकारी अंजू भोगामी, तकनीकी सहायक के साथ सरपंच, सचिव, आवास मित्र, स्व सहायता समूह के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।


