छत्तीसगढ़ में सबसे कम उम्र के युवा अध्यक्ष:डौंडीलोहारा नगर पंचायत की संभाली कमान, 28 की उम्र में निवेंद्र सिंह टेकाम ने ली पद की शपथ

बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत में लाल निवेंद्र सिंह टेकाम सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने है। वे जिले के पहले ऐसे युवा अध्यक्ष बने हैं, जिन्होंने 28 की उम्र में नगर सत्ता की बागडोर संभाली है। बुधवार को उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली और औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष निवेंद्र के साथ ही 15 वार्डों के पार्षदों ने भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। इस चुनाव में भाजपा समर्थित 8, कांग्रेस के 4 और 3 निर्दलीय पार्षद जीत कर आए हैं। SDM ने दिलाई शपथ एसडीएम शिवनाथ बघेल ने अध्यक्ष और सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। वहीं, नगर पंचायत सीएमओ बंजारे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया। जनता के बेहद करीब हैं निवेंद्र – तुलसी कौशिक शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम सलाहकार तुलसी कौशिक ने निवेंद्र की ऐतिहासिक जीत को जिले की राजनीति में एक नया आयाम बताया। उन्होंने कहा कि निवेंद्र ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की, जो इस बात का प्रमाण है कि वे जनता के बेहद करीब हैं और लोगों का उन पर अपार विश्वास है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा – निवेंद्र सिंह इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और ट्रिपल इंजन सरकार के माध्यम से शासन की योजनाओं को हर गली-मोहल्ले तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, रेंगाडबरी मंडल अध्यक्ष उत्तरा धरेन्द्र, माया ठाकुर, लता गुप्ता, जनभागीदारी अध्यक्ष जशराज शर्मा, धर्मेंद्र निषाद, प्यारेलाल निषाद, मनीष राजपूत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *