छत्तीसगढ़ में स्कूल युक्तियुक्तकरण पर विवाद:कांग्रेस का आरोप- 10,463 स्कूल बंद होंगे; कलेक्टर बोले- सिर्फ मर्ज किया जाएगा

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों में किए जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। बलौदाबाजार में इस मुद्दे पर कलेक्टर और कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिला कलेक्टर दीपक सोनी और जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने स्पष्ट किया कि स्कूल बंद नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल स्कूलों का विलय किया जा रहा है और इस संबंध में फैल रही जानकारियां भ्रामक हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने आरोप लगाया कि सरकार 10,463 स्कूलों को बंद कर उनके यू-डाइस कोड समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शिक्षकों के पद खत्म होंगे, बल्कि रसोइया और चौकीदार जैसे अन्य कर्मचारियों की नौकरियां भी जाएंगी। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी वादा तोड़ने का आरोप लगाया कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी वादा तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि भाजपा शिक्षक भर्ती का वादा करके सत्ता में आई, लेकिन अब 45 हजार पद समाप्त कर रही है। कांग्रेस ने सभी जिलों में आंदोलन की घोषणा की है। इसमें शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव भी शामिल है। शिक्षक संघ भी युक्तियुक्तकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। यह मुद्दा राज्य की राजनीति में तूल पकड़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *