नीम की टहनियां काटते हाईटेंशन तार से टकराया बुजुर्ग:15 फीट ऊंचाई पर करंट से चिपका, मौत के बाद शव को डोर से उतारा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम साकरा में एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। बुजुर्ग नीम के पेड़ पर टहनियां काटने के लिए 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा था। टहनी काटते समय वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग पेड़ पर ही चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव पेड़ पर ही लटका रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद डोर की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हाई टेंशन तार की चपेट में आया बुजुर्ग जानकारी के अनुसार, वह लगभग 15 फीट ऊंचाई पर पेड़ पर चढ़ा हुआ था, जब उसने टहनियों को काटने के दौरान गलती से एक टहनी हाई टेंशन तार से टकरा गई। तार में करंट होने की वजह से बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गया और पेड़ में ही लटक गया। करंट सप्लाई बंद कर शव को नीचे उतारा स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत करंट सप्लाई बंद कराई और डोरी के सहारे बुजुर्ग के शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। विद्युत विभाग की लापरवाही भी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। इलाके में कई जगह पेड़ की टहनियां हाई टेंशन तारों से टकराती हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। लोग खुद ही अपनी जेब से पेड़ों की कटाई करवाते हैं, जिससे सुरक्षा के प्रति गंभीरता की कमी साफ नजर आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *