छत्तीसगढ़ में स्थायी चीफ सेक्रेट्री की रेस फिर शुरू:CS अमिताभ जैन का कार्यकाल खत्म हो रहा 30 सितंबर को, गद्दी के दावेदारों की रेस में विकासशील-रेणु सहित पांच IAS

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसी कारण नए मुख्य सचिव के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक में मंथन चल रहा है। अक्टूबर महीने में नया प्रशासनिक मुखिया मिल जाएगा। वैसे छत्तीसगढ़ कैडर के पांच आईएएस इस पद के लिए योग्य हैं। इसमें विकासशील और रेणु गोनेला पिल्ले का नाम सबसे आगे चल रहा है। पढ़े प्रदेश का 12वां मुख्य सचिव बनने की रेस में कौन–कौन शामिल है। अब जानिए CS की रेस में विकासशील और पिल्ले क्यों हैं आगे? सरकारी सूत्रों का कहना है कि विकासशील के अनुभव और दक्षता को प्रदेश को फायदा मिलेगा। वर्तमान में वो एशियन डेवलपमेंट बैंक के कार्यकारी अधिकारी की भूमिका निभा रहे है। विकास शील की पत्नी और 1994 बैच की ही आईएएस निधि छिब्बर को नीति आयोग में पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे DMEO (डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस) की महानिदेशक थीं। नौकरशाही हलकों में इस दंपती को “पावर पेयर” कहा जाता है। शील के अनुभव से उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य की गवर्नेंस में वैश्विक मानक लेकर आएंगे। वहीं रेणु गोनेला पिल्ले को एक काबिल और सख्त प्रशासक माना जाता है। वे दबाव में भी फैसले लेने वाली अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। जनवरी 2025 में जब मुख्य सचिव अमिताभ जैन एक हफ्ते की छुट्टी पर थे, तब पिल्ले को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया था। यह सरकार के उन पर भरोसे का बड़ा संकेत माना जाता है। इसलिए चीफ सेकेट्री की रेस में ये दोनो अफसर सबसे आगे बताए जा रहे है। अब पढ़े CS की रेस में शामिल और उनकी प्रोफाइल कौन हैं विकासशील CS पद के लिए क्या होती है योग्यता सीएस बनने के लिए 30 से 33 साल की सेवा की आवश्यकता होती है। आमतौर पर मुख्यमंत्री राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करते हैं। इस पद के लिए कोई निश्चित कार्यकाल नहीं होता है। इस दौरान कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री की मंजूरी की आवश्यकता होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *