छत्तीसगढ़ में हरेली पर सियासी तकरार:डिप्टी सीएम बोले- त्योहारों के नाम पर कांग्रेस ने जनता को लूटा,डहरिया ने कहा-अरुण साव पैदा नहीं हुए थे,तब से मन रहा हरेली तिहार

छत्तीसगढ़ में बुधवार को हरेली त्यौहार से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हरेली पर्व का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संस्कृति और परंपरा के कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया है। वही डिप्टी सीएम के इस बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की परंपरा और हर तीज-त्योहार को बढ़ावा दिया। जब अरुण साव पैदा भी नहीं हुए थे। तब से हरेली त्यौहार मनाया जा रहा । कल कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक में हरेली त्योहार मानाएगी। कांग्रेस ने जनता को त्योहारों के नाम पर ठगा डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कांग्रेस पार्टी किस संस्कृति और परंपरा को मानती है। उनके नेता किस विचारधारा के है। ये भी उन्हें जाहिर करना चाहिए। वास्तविकता ये है कि छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है। छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने का निर्णय भी भाजपा सरकार ने लिया था।” आज प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ा है और छत्तीसगढ़ियों के जीवन में परिवर्तन आया है। कांग्रेस ने 5 साल की सरकार में तीज-त्योहार के नाम पर जनता को सिर्फ ठगा है।प्रदेश की जनता जानती है की ये दिखावे औऱ नौटंकी से कुछ काम नहीं होना है। हरेली का त्यौहार हम सभी अपने गांव में मनाते है। अरुण साव का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से मन रहा है हरेली-शिवकुमार डहरिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने डिप्टी सीएम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर इस तरह के बयान देती है और हमारी पार्टी हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को तीज त्योहारों को बढ़ाने का काम किया और हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है। जब अरुण साव जी पैदा नहीं हुए थे उसके पहले का हरेली का त्यौहार मानाया जा रहा है। यह हमारी पुरानी परंपरा है और उन परंपराओं को हम और मजबूत बनाना चाहते हैं और हमारी सरकार में मनाया जाता था। उन्होंने आगे कहा हमारी सरकार ने हर तीज-त्योहार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और किसान संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती रही है। हरेली पूरे प्रदेश का त्यौहार है और कांग्रेस पार्टी इसे हर ज़िले और ब्लॉक स्तर पर मना रही है औऱ कल भूपेश बघेल के घऱ में भी हरेली त्यौहार का आयोजन रखा गया है। भूपेश बघेल के निवास पर हरेली पर्व का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित सरकारी आवास पर इस साल भी हरेली पर्व पारंपरिक अंदाज़ में मनाया जा रहा है। आयोजन में गाय, बैल, कृषि औजारों की पूजा, हल चलाना, छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *