छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ में बनेगी एजुकेशन सिटी:बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे बनेंगे नालंदा परिसर, हॉस्टल और स्टेडियम, 13 एकड़ का होगा कैम्पस

छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश में एजुकेशन सिटी बनाने जा रही है। इसे बिलासपुर में तैयार किया जाएगाा। 100 करोड़ की लागत से ये सिटी अलग-अलग फेज में तैयार होगी। फिलहाल इसके लिए जमीन तय हो गई है। अरपा नदी के किनारे 13 एकड़ में इसे तैयार किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर तैयार एक नक्शा भी जारी किया गया है। किस जगह क्या बनेगा, ये तय किया गया है। जल्द ही कंस्ट्रक्शन शुरू होगा। इस एजुकेशन सिटी में 500 विद्यार्थी क्षमता का नालंदा परिसर, 700 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम, 1000 विद्यार्थी क्षमता वाले हॉस्टल, एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान, गार्डन, मल्टी लेवल पार्किंग सहित तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को जल्द निर्माण शुरू करने को कहा है। इस एजुकेशन सिटी को बिलासपुर शहर में एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। बिलासपुर नगर निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग इस प्रोजेक्ट में होगा। ये होगी सुविधा बिलासपुर में ही क्यों बन रही एजुकेशन सिटी राज्य गठन के पहले से ही बिलासपुर में पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी काे लेकर अलग माहौल रहा है। बिलासपुर में एसईसीएल का मुख्यालय और रेलवे का डीआरएम कार्यालय भी स्थित है, जिससे यह शहर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, 2 विश्वविद्यालय, 8 महाविद्यालय, लोक सेवा आयोग, व्यापम और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें प्रदेश के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
CM बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और हमारे युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *