छत्तीसगढ़ में 24 टोल प्लाजा…:18 में मिनी बस, 22 में बस और 12 में कारों का टोल चार्ज हुआ कम, 5 से 20 रुपए की कटौती; नई दरें लागू

नेशनल हाईवे में थोड़ी राहत: एनएचएआई की टोल टैक्स की दरें कम की, 15 नवंबर से यूपीआई से पेमेंट करने पर 1.25 फीसदी ही चार्ज कटेगा नेशनल हाईवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में टोल टैक्स की दर में कमी की है। इसके अनुसार प्रदेश में कार, बस और ट्रक के टोल टैक्स में 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक कम किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ में कार के 12 टोल प्लाजा में 5 रुपए कम हुआ है। वहीं, बस के लिए 10 टोल प्लाजा में 10 रुपए और 11 टोल प्लाजा में 5 रुपए और एक में सिर्फ 20 रुपए कम हुए हैं। बाकी टोल प्लाजा के दर में बदलाव नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ स्थित प्रोजेक्ट कार्यान्वयन इकाई कोरबा के अंतर्गत संचालित सभी टोल प्लाजा में नई दर लागू हो हो गया। विभाग अगले एक सप्ताह के भीतर अन्य टोल प्लाजा पर नई दर लागू करेगा। दूसरी ओर, विभाग टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने में जुट गया है। यही नहीं, वाहन चालकों को अब फास्टैग रिचार्ज खत्म होने पर दोगुना चार्ज भी नहीं देना होगा। इससे पेमेंट करने पर 1.25% ही चार्ज कटेगा। यह व्यवस्था 15 नवंबर से लागू होगी। नई दरों के लागू होने से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को फायदा होगा। वहीं इससे परिवहन लागत घटेगी और वस्तुओं की कीमतों में संभावित गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे राज्य में व्यापार और परिवहन क्षेत्र को गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ में 20 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इन रास्तों पर 24 टोल प्लाजा हैं। फास्टैग के बावजूद टोल कर्मी वाहनों की लाइन लगवाते हैं। इस दौरान किसी वाहन के फास्टैग में जरा भी तकनीकी दिक्कत आने पर वह काम नहीं करता। ऐसे में पीछे खड़े वाहन चालक परेशान होते हैं। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए एनएचएआई ने अब यूपीआई सिस्टम लागू किया है। इससे अब फास्टैग की मशीन खराब होने या फिर रिचार्ज नहीं होने पर भी यात्रियों को लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहन स्वामी यूपीआई से पेमेंट करके वह आसानी से निकल जाएंगे। अब ये है नियम
केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) नियम 2008 में संशोधन किया है। इसके तहत अगर कोई वाहन बिना फास्टैग के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है और टैक्स का भुगतान नकद करता है तो उसे डबल टोल चार्ज देना होगा। वहीं अगर वाहन चालक यूपीआई से पेमेंट करता है तो उसे केवल 1.25 गुना टोल चार्ज भुगतान करना होगा। पास बनवाने वालों पर कटौती लागू नहीं
प्रदेशभर के टोल नाकों पर 3000 रुपए सालाना पास बनवाने वालों पर यह कटौती लागू नहीं हाेगी। नियमानुसार पासधारी वाहन चालक एक साल तक या 200 बार (जो पहले हो) टोल क्रॉस कर सकते हैं। प्रति यात्रा औसत लागत 15 रुपए तक आ रही है और टोल शुल्क में औसत 70% तक बचत हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *