छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक माजदा वाहन के पिछले हिस्से से जा टकराई। इस हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही बाइक पर सभी सवार थे और मड़ई मेला देखने जा रहे थे। घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है। जांजगीर-चांपा में सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रेलर में आग लग गई और एक ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। सूरजपुर में हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। केस- 1 मामा भांजे की मौत पहली घटना राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनीद का रहने वाला सूरज यादव (24) अपनी बहन घर ग्राम जराही आया था। शनिवार शाम करीब करीब 4 बजे भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे। इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने माजदा वाहन का ड्राइवर अचानक मोड़ने लगा। ऐसे में पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बच्चा का नाम पता चल नहीं पाया है। जबकि राहुल यादव (11) और ईशान यादव (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुर्ग के रहने वाले थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस को बाइक के पास से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस तीनों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुट गई है। केस- 2 जिंदा जला ड्राइवर दूसरी घटना जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केस- 3 बाइक सवार की मौत तीसरा घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बैकुंठपुर रोड पर सूतिया नाला के पास हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार व्यक्ति सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धान से लदे एक पिकअप के चालक ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


