श्रीगंगानगर में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी:अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचा, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी

श्रीगंगानगर जिले में लगातार तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी का असर खत्म हो रहा है। इस बीच अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक जिले में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छा सकते हैं। मौसम भी ड्राई बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में फरवरी के पहले सप्ताह होली के बाद पड़ने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप में बैठना मुश्किल हो जाता है। दिन में हो रही तेज धूप के कारण फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है, जिससे उत्पादन में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *