छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें 3 दिन कैंसिल:23 से 25 जनवरी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, बिलासपुर-रायगढ़ और कोरबा के यात्री होंगे परेशान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डि-लांचिंग का काम होगा, जिसके छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को तीन दिन के लिए कैंसिल किया गया है। इस काम की वजह से 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन तीन दिन तक नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के बीच 672/27-673/02 में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी। रेलवे ने इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। रद्द होने वाली गाड़ियां बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *