बालोद| ग्राम तमोरा में निषाद केवट समाज शिरोमणि द्वारा भक्त गुहा निषाद राज जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा में रामचंद्र, माता जानकी और लक्ष्मण की चलित झांकी को केवट द्वारा गंगा पार करते हुए दर्शाया गया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। लोग झूमते-गाते रामभजन और कीर्तन में शामिल होकर जयंती का उत्सव मनाते हुए शोभा यात्रा का आनंद उठाते रहे।


