छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दूसरे दिन ही यानी 24 फरवरी को साय सरकार का तीसरा बजट पेश होगा। वित्तमंत्री आेपी चौधरी बजट पेश करेंगे। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा आैर इसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट पर विशेष जोर रहेगा। छोटे और मझोले शहरों में खेल मैदानों के विकास, यातायात सुधार के लिए रिंग रोड और नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना जैसे प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। शेष|पेज 6 जनहितकारी योजनाएं अधिक मजबूत होंगी: चौधरी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति मिले और जनहितकारी योजनाएं और अधिक मजबूत हों।


