छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 26 ट्रेनें आज से 27 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी। जबकि, 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन और सुचारु हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रद्द होने वाली ट्रेनें बदले रूट पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी


