पेंशनर्स महासंघ, रामेंद्र तिवारी जिला संयोजक बने

अंबागढ़ चौकी| भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी गठन के लिए 20 अगस्त को अंबागढ़ चौकी के आमापारा में पेंशनरों की बैठक हुई। इसमें पुलिस विभाग से सेवानिवृत रामेंद्र तिवारी को जिला संयोजक नियुक्त किया। बैठक में सीआर देवांगन, माणिक मानिकपुरी, ओंकारनाथ वर्मा, आरएन सिंह, आर के तिवारी आदि ने पेंशनरों की समस्या पर विचार व्यक्त किया। बैठक में संभागीय अध्यक्ष बीके वर्मा, संगठन मंत्री टीपी सिंह, रायपुर जिले के अध्यक्ष आरजी बोहरे तथा जलसंसाधन विभाग के संयोजक हरेंद्र चंद्राकर उपस्थित थे। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ राष्ट्रीय विचार धारा को लेकर देश हित के साथ पेंशनरों के हित में कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है। बैठक में रामेंद्र तिवारी, ऋषि नारायण सिंह तथा परिवार पेंशनर त्रिवेणी तिवारी ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *