छपोरा हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं ले रहे हैं इंटर्नशिप में भाग

आमनदुला | मालखरौदा विकास खंड के ग्राम छपोरा हायर सेकंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं और 12वीं के हेल्थ केयर ट्रेड के छात्रों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरी, मालखरौदा में दस दिन की इंटर्नशिप पूरी की। इस दौरान छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इंटर्नशिप में छात्रों को बीपी, शुगर, तापमान जांचना, बेड मेकिंग, फर्स्ट एड देना, ड्रीप लगाना और अन्य स्वास्थ्य जांच सिखाई गई। छात्रों को हुनर से शिखर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को नई-नई जानकारियां देकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षिका नम्रता अजेय के मार्गदर्शन में चला। संस्था के प्राचार्य रोहित कुमार कुर्रे और शिक्षक अजय बैरागी ने बच्चों को खूब प्रोत्साहित किया। इंटर्नशिप पूरी होने पर व्याख्याता के आर पाण्डेय ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। साथ ही छात्रों के बैंक खाते में उनकी निर्धारित राशि भी वितरित की गई। इससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *