छलका बीर का फूलसागर तालाब, ग्रामीणों ने ओढ़ाई चुनरी:अजमेर जिले के 48 में 36 बांध-तालाब ओवर फ्लो, अब तक 1155.9 MM बरसात

अजमेर जिले के ग्राम बीर का फूल सागर तालाब बुधवार को कुछ देर के लिए छलक गया। 30 फीट गहरे इस जलाशय में पहाड़ी झरनों से पानी की आवक हो रही थी। कई दिनों से बारिश नहीं होने के बावजूद चादर चलते ही आसपास के ग्रामीण यहां पहुंचे। यहां चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। पूर्व में बीर तालाब प्रमुख पर्यटन स्थल था। यहां डाक बंगला भी बना हुआ है। इससे पहले 1976 में यह तालाब 6 इंच ओवर फ्लो हुआ था। ओवर फ्लो पानी रामपुरा, कानपुरा, कदमपुरा झाड़ोल होते हुए बनास नदी के कैचमेंट में जाता है। बता दें कि इस साल अब तक 1155.9 एमए बरसात हुई। बारिश से जिले के 48 में 38 बांध-तालाब ओवर फ्लो हुए हैं। इन पर चादर चल रही है। कई बांध तालाब तो दूसरी-तीसरी बार ओवर फ्लो हुए हैं। जिले में 130 एमसीएफटी से कम के 35 में 26, वहीं 100 एमसीएफटी के 13 में से 12 तालाब ओवर फ्लो हुए हैं। जानिए-अजमेर के कौनसे 38 तालाब-बांध हुए थे ओवरफ्लो… (इनपुट सहयोग-योगेश कुमावत, श्रीनगर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *