पाली में साथिन को दिए एआई, साइबर सुरक्षा के टिप्स:तकनीकी के साथ काम करने को लेकर किया अपडेट

पाली में कलेक्ट्रेट परिसर में बने पेंशनर समाज भवन में निदेशालय महिला अधिकारिता राजस्थान सरकार एवं एजुकेट गर्ल्स की साझा पहल पर सक्षम साथिन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
यह आयोजन मंगलवार को हुआ।
वर्कशॉप में मौजूद 35 से अधिक साथिनों और सुपरवाइजर्स को एक्सपर्ट ने सरकारी योजनाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा आधुनिक तकनीकी विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एजुकेट गर्ल्स की तरफ से रूपाली शर्मा द्वारा साथिनों के स्वागत से हुआ। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की टीम ने साथिन कार्यकर्ताओं का विस्तृत विषयों पर प्रशिक्षण किया गया। रूपाली शर्मा ने शिक्षा सेतु योजना के तहत ओपन स्कूल में नामांकन, संबंधित प्रक्रिया एवं उच्च शिक्षा के फायदा पर जानकारी साझा की। रजत शर्मा ने प्रतिभागियों को मूलभूत अवधारणाओं, साइबर सुरक्षा और डिजिटल टूल्स के महत्व से परिचित कराया।
राजश्री, जेंडर स्पेशलिस्ट, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW) ने 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को उपलब्ध सहायताओं एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
डॉ. सुमन चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ बांगड़ हॉस्पिटल ने साथिनों को सेहत संबंधित जानकारी साझा की। उपलब्धियां गिनाकर किया प्रेरित
साथ ही सुपरवाइजर पिंकी एवं कुछ साथिनों ने अपने कार्यों, उपलब्धियों के बारे में बताकर सभी को प्रेरित किया तथा वन स्टॉप सेंटर से उपस्थित रेशमा ने शिक्षा सेतु योजना के तहत 10वीं उत्तीर्ण करने की यात्रा के बारे में बताया।
अंत में मुख्य मेहमान भागीरथ चौधरी उपनिदेशक महिला एवं अधिकारिता विभाग पाली ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर साथिनों को आत्मनिर्भर बनने और अर्जित ज्ञान का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *