प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बनाई खास जल सांझी:विभिन्न रंगों की गुलाल बिखेरते हुए तिरंगा और भारत का नक्शा बनाया और दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उदयपुर के एक कलाकार ने मंदिर में जल सांझी बनाई और उसके जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। यह रंगीन झांकी देखते ही सबका मन मोह लेती है। उदयपुर के ओल्ड सिटी के अंदर कलश मार्ग स्थित गोवर्धननाथजी मंदिर में उदयपुर के जलसांझी कला के कलाकार राजेश वैष्णव ने यह कलाकृति तैयार की है। यहां पर हर वर्ष श्राद्ध पक्ष की एकादशी से अमावस्या तक जलसांझी की झांकियां सजती है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके को खास बनाने की सोच रखते हुए कलाकार राजेश वैष्णव ने एक सांझी तैयार की जिसमें तिरंगा, भारत का नक्शा और ‘ जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ’ संदेश को शामिल किया गया। तैयार सांझी के चारों ओर विभिन्न रंगों की गुलाल बिखेरते हुए देश की एकता, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। राजेश बताते है कि इस झांकी को बनाने में करीब दस घंटे का समय लगा। सबसे अहम बात यह है कि इस झांकी को तैयार करने में उन्होंने पारंपरिक प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल किया। मंदिर में इस जल को देखने वालों की भी खासी संख्या है। यहां आने वाला हर कला प्रेमी और विदेशी पर्यटकों ने भी इस सांझी को बहुंत पसंद किया है। उल्लेखनीय है कि कलाकार राजेश वैष्णव ने 2023 में भारत की अध्यक्षता में हुए G-20 समिट के समय भी जलसांझी की पारंपरिक शैली को अंतर्राष्ट्रीय मंच के अनुसार तैयार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *